संस्कृत भाषा का महत्व।
संस्कृत भाषा का महत्व। सृष्टि की प्रथम भाषा का दर्जा संस्कृत को प्राप्त है इसीलिए संस्कृत को देव भाषा भी कहा जाता है । संस्कृत अपने आप में एक वैज्ञानिक भाषा है । बाकी दुनिया की कोई भी भाषा वैज्ञानिक आधारों पर खरी नहीं उतरती परंतु संस्कृत ही एक ऐसी भाषा है । जिसमें कंप्यूटर बहुत तेजी से कार्य करने की क्षमता रखता है । भविष्य में संस्कृत का महत्व बहुत अधिक बढ़ जाएगा क्योंकि कोई भी वैज्ञानिक भाषा ज्यादा दिनों तक अछूती नहीं रह सकती हालांकि वैदिक काल में लोग संस्कृत में ही बातचीत किया करते थे परंतु बदलते समाज में और विदेशी आक्रांताओं के चलते भारत में रहने वाले लोगों मैं संस्कृत भाषण का प्रतिबिंब धूमिल सा पड़ गया है । परंतु जिस प्रकार सूर्य का प्रकाश कोई रोक नहीं सकता उसी प्रकार इस वैज्ञानिक भाषा को भविष्य की भाषा कहना सबसे सटीक रहेगा क्योंकि इसकी वैज्ञानिकता सिद्ध हो चुकी है । और यह है लगातार अनुसंधान में प्रयोग होने वाली भाषा बनती जा रही है। सामाजिक दृष्टिकोण से वैदिक सत्य सनातन परंपरा में संस्कृत को वैदिक सनातन परंपरा का मुकुट मान...