डिप्रेशन मानसिक रोग की पूरी जानकारी।

 डिप्रेशन मानसिक रोग की पूरी जानकारी।


डिप्रेशन अवसाद तनाव इसे हम कई नामों से जानते हैं यह बीमारी आज भारतीय समाज में आम बन चुकी है। हर चौथा व्यक्ति इस समस्या से जूझ रहा है। और यह रोग पूरी दुनिया में बहुत तेजी से फैल रहा है। आज मे किस रोग के लक्षणों एवं उपचार के बारे में पूरी जानकारी आपके सामने लेकर आया हूं।


सामान्यत यह रोग उन लोगों को होता है जो लोग मानसिक रूप से ज्यादा कार्य करते हैं एवं लगातार कार्य में लगे रहते हैं। या किसी को गहरा सदमा लगा है। कोई प्रिय जन एक्सपायर हो गया और भी कई परेशान करने वाले कारण हो सकते हैं।

इस रोग के मुख्य लक्षण इस प्रकार हैं डिप्रेशन से पीड़ित व्यक्ति बेचैन रहता है। और उसके आधे सर में दर्द रहता है जो लगातार चलता है। व्यक्ती ठीक से सो नहीं पाता और बहुत अधिक सोचता है। लगातार उदासी बनी रहती है। मन में गलत विचार लगातार आते रहते हैं। आत्महत्या आदि के विचार प्रबल होते हैं। एवम बहुत अधिक चिड़चिड़ापन रहता है। इस तरह के लक्षण लगातार बने रहना डिप्रेशन की श्रेणी में आते हैं।

इस रोग के कुछ मुख्य उपचार।




  1. रोगी को किसी भी तरह अकेलेपन से दूर किया जाए। उसे हंसाने की कोशिश की जाए।
  2. दोस्तों से बातचीत करने के लिए प्रेरित करें।
  3. योग एवं प्राणायाम को जीवन में लेकर आएं।
  4. परिवार के साथ रहे माता-पिता से बात करें सगे संबंधियों के साथ रहे।
  5. अगर समय मिले तो स्वामी दयानंद सरस्वती की पुस्तक सत्यार्थ प्रकाश एक बार पढ़ ले यह डिप्रेशन का रामबाण इलाज है।
  6. आयुर्वेदिक या होम्योपैथिक डॉक्टर से मिले।
  7. सुबह घूमने के लिए निकले पेड़ पौधों से लगाओ रखें एवं छत पर खुली हवा में रोजाना घूमे।
  8. भोजन में ताजे फल हरी सब्जियां एवं दूध इत्यादि का प्रयोग करें।

Comments

Popular posts from this blog

How to assemble a pc under 20000 to 25000 rupees

Basic of hardware and software.

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का चरित्र चित्रण।